Monday, March 2, 2026

बालको नगर भाजपा मंडल में मन की बात कार्यक्रम का किया गया सीधा प्रसारण

Must Read

बालको नगर भाजपा मंडल में मन की बात कार्यक्रम का किया गया सीधा प्रसारण

कोरबा। जिले के बालको नगर मंडल के बूथ क्रमांक 101 में संयोजक लाल बहादुर चौहान के घर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी कार्यकर्ताओं एवं बस्तीवासियों ने नगर निगम महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत एवं एमआईसी सदस्य/ नगर निगम पूर्व नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल के साथ देखा। वही उक्त कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुमित तिवारी, पूर्व पार्षद लोकेश चौहान, मंडल अध्यक्ष डीलेंद्र यादव, महामंत्री जय राठौर, महामंत्री संपत यादव, लखन चंद्रा, मंडल उपाध्यक्ष मनोज भारिया, मंडल उपाध्यक्ष दिलीप प्रजापति, मंडल उपाध्यक्ष संजय साहू, मंडल उपाध्यक्ष रेणु प्रसाद, मंडल मंत्री महेश्वरी गोस्वामी, मीना डहरिया, भुनेश्वरी लखन चंद्रा, राजा शर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश सोनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना रुणीजा, पार्षद मंगल बंदे, के.के. राजू, राजकुमार अज्ञेय, लाल बहादुर चौहान, सुबोध पांडेय, नारायण, निखिल, देवेंद्र पाठक, घनश्याम पटेल, रामकुमार राठौर, रवि रंजन, विनय यादव, हेमलता निर्मलकर नारायणी दुबे अनीता वैष्णव उमा देवी, ज्योति कौशिक, किशोर कुमार दुबे, पूर्णिमा बर्मन, गौरी चौहान, बृहस्पति चौहान, विरस चौहान, जावा देवी चौहान, सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे। वही कार्यक्रम का सफल संचालन महामंत्री जय राठौर ने किया और आभार प्रदर्शन मंडल उपाध्यक्ष मनोज भारिया ने किया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं और बस्ती वासियों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम को सुना और उनके विचारों से प्रेरित हुए।

Loading

Latest News

छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण सिटी स्थित उनके निवास पर भव्य...

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण...

More Articles Like This