Saturday, February 28, 2026

बालको पुलिस ने एक किलो से अधिक गांजा के साथ आरोपी को पकड़ा

Must Read

बालको पुलिस ने एक किलो से अधिक गांजा के साथ आरोपी को पकड़ा

कोरबा। पुलिस द्वारा सजग कोरबा अभियान के तहत गुंडा, बदमाशों व आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही की जा रही है। अवैध कार्यों पर कार्यवाही के लिए क्षेत्र में मुखबीर तैनात किए गए हैं। इसी कड़ी में बालको पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मेजन ध्यानचंद चौक यात्री प्रतिक्षालय के पास गांजा रखा हुआ है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी, जहां अनिश मोहम्मद को पकड़ा गया, जो शिवनगर रूमगरा का रहने वाला है। उसके पास से नीले रंग के थैले के अंदर सफेद पॉलिथिन में रखा गया 1.130 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 20 ख एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Loading

Latest News

पर्यावरण संरक्षण मंडल की कोरबा पॉवर लिमिटेड,पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न

कोरबा। पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा जिले के बरपाली तहसील अंतर्गत कोरबा पॉवर लिमिटेड (केपील),पताड़ी के प्रस्तावित 1600 मेगावाट के...

More Articles Like This