बालिका गृह में आत्महत्या मामले की जांच में जुटी पुलिस

Must Read

बालिका गृह में आत्महत्या मामले की जांच में जुटी पुलिस

कोरबा। सिविल लाइन थानांतर्गत स्थित बालिका गृह में 16 साल की लड़की ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के पीछे क्या कारण है और किन परिस्थितियों में हुई है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से नीचे उतारा गया। उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। पुलिस का कहना है कि घटना को लेकर जल्द ही बालिका गृह में ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की जाएगी। जरूरत पड़ी तो इस मामले को लेकर बालिका गृह में लड़की के साथ रहने वाली अन्य लड़कियों से भी बातचीत की जाएगी ताकि कारण स्पष्ट हो सके। इस घटना ने बालिका गृह में फैली अव्यवस्था की पोल खोल दी है। घटना के बाद से यहां रहने वाली लड़कियां डरी हुई हैं।

Loading

Latest News

गैस सिलेंडर के लिए धूप में कतार, बांकी मोंगरा की जनता परेशान

घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर, कमी से बढ़ी मुश्किलें बांकी मोंगरा। नगर पालिका बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This