Thursday, February 26, 2026

बाल बाल बचे ठेका कर्मी

Must Read

बाल बाल बचे ठेका कर्मी

कोरबा। एसईसीएल के दीपका खदान की ठेका कंपनी कालिंगा की शिफ्ट बस कर्मचारियों को लेकर जा रही थी ।बस की रफ्तार तेज होने के कारण ड्राइवर का नियंत्रण गाड़ी से हट गया और बस सड़क के किनारे झुक गई। इससे पहले कि वह पलट कर सवारों के प्राण संकट में डालती कर्मचारी बाहर निकल आए ।कुछ कर्मियों को मामूली चोट आई है, जिन्हें इलाज के बाद घर भेज दिया गया। बीती देर रात घटी इस घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में कर्मचारी वहां पहुंच गए। सब ने यह कह कर राहत की सांस ली कि एक बड़ा हादसा टल गया

Loading

Latest News

अदाणी फाउंडेशन की सीएसआर से पहल, उरगा में कोरबा पावर द्वारा 500 मीटर सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन

कोरबा। जिले के ग्राम पंचायत उरगा में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन ने एक...

More Articles Like This