Sunday, February 22, 2026

बिंझरा में धान खरीदी अभियान की शुरुआत, सुतर्रा के कृषक दुर्गा प्रसाद ने प्रतिवर्ष की तरह कराई बोहनी

Must Read

बिंझरा में धान खरीदी अभियान की शुरुआत, सुतर्रा के कृषक दुर्गा प्रसाद ने प्रतिवर्ष की तरह कराई बोहनी

कोरबा। आदिवासी सेवा सहकारी समिति बिंझरा में खरीफ विपणन वर्ष 2023 -24 में धान खरीदी की शुरुआत हो चुकी है। प्रतिवर्ष की तरह उन्नत जागरूक किसान सुतर्रा निवासी दुर्गा प्रसाद ने सर्वप्रथम धान बेचकर बोहनी (धान खरीदी की शुरुआत) की।
बिंझरा में अब तक कुल 8 किसानों से 299.20 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। समिति में कुल 895 पंजीकृत किसान हैं। जिनके 1149 हेक्टयर रकबे में धान विक्रय हेतु पंजीयन हुआ है। औसतन 25 से 30 हजार क्विंटल धान खरीदी पूरे सीजन में होने के आसार हैं। गौरतलब हो कि सुतर्रा निवासी कृषक दुर्गा प्रसाद अत्यंत जागरूक एवं उन्नत किसान हैं। जो प्रतिवर्ष समिति में सबसे पहले धान बेच धान खरीदी अभियान की शुरुआत करते हैं। समिति के अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बने हैं। समिति के पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर किसानों का अभिनन्दन किया। धान खरीदी अभियान के शुभारंभ के मौके पर समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार पैकरा,प्रबंधक संतन दास महंत,फड़ प्रभारी चंद्रभानसिंह सिन्द्राम सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Loading

Latest News

पति के हमले में घायल हुई पत्नी की मौत

कोरबा। चरित्र शंका के कारण घरेलू विवाद पर कमरा बंद करके पति द्वारा चापड़ से किए गए हमले से...

More Articles Like This