बिजली आपूर्ति और अनाप शनाप बिल की समस्या झेल रहे उपभोक्ता, 7 दिन के भीतर पहल नहीं किए जाने पर घेराव की चेतावनी
कोरबा। बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के बिजली बिल की राशि में अनावयक रूप से बढोत्तरी की गई है। जिसकी वजह से प्राय: सभी उपभोक्ता परेशान हो रहे है। युवा कांग्रेसियों ने बताया कि शहरी क्षेत्र में लगातार बिजली की कटौती की जा रही है। जिससे आवश्यक कार्य जो बिजली से सम्बधित है वह नहीं हो पा रहा है। यह हाल शहरी क्षेत्र का है, इससे भी बदतर ग्रामीण क्षेत्र का है जहां कई महीनों तक बिजली गुल रहती है बिजली विभाग द्वारा गरीब जनता के बिजली बिल में बढ़ोत्तरी कर के भेजा जा रहा है उसे तत्काल बन्द करे एवं नये अधिकारी व कर्मचारी का तत्काल चयन करे। सभी गरीब जनता व उपभोक्ता की समस्या का जल्द से जल्द निराकरण किया जाए। बिजली बिल में गड़बड़ी रहने पर अधिकारी द्वारा सुधार किया जाए और उपभोक्ताओं को गलत बात करके पूरा बिल का भुगतान करने के लिए अधिकारियों द्वारा बोला जाता है जो कि गलत है। ज्ञापन सौंपने के बाद युवक कांग्रेसियों ने कहा कि आने वाले 7 दिनों के भीतर की गई शिकायत और मांग पर कार्यवाही नहीं किया जाता है तो युवा कांग्रेसियों के द्वारा बिजली विभाग का घेराव करने की चेतावनी दी गई है।
![]()

