Tuesday, February 17, 2026

बिजली ट्रांसमिशन कंपनी के अफसर के नाम पर ठगी का प्रयास

Must Read

बिजली ट्रांसमिशन कंपनी के अफसर के नाम पर ठगी का प्रयास

कोरबा। बिजली ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला की फोटो का इस्तेमाल कर साइबर ठगी का प्रयास किया है। सोशल मीडिया में उक्त अधिकारी की प्रोफाइल फोटो लगाकर उनसे संबंधित लोगों को अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी मैसेज भेजे और इस तरह ठगी की कोशिश की गई। ट्रांसमिशन कंपनी ने ठगबाज के झांसे में नहीं आने सावधान किया है। ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक शुक्ला ने लोगों को जागरूक करने मैसेज भेजकर कहा है कि 99135-99513 मोबाइल नंबर से लोगों को भेजे जा रहे मैसेज फर्जी है। इस नंबर या अन्य किसी भी नंबर से मैसेज प्राप्त होने पर किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दें। ऐसे फर्जी व्यक्तियों से सावधान रहें। अन्यथा धोखाधड़ी हो सकती है। साइबर पुलिस को सूचित कर कार्रवाई करने कहा गया है।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This