Sunday, February 15, 2026

बिजली बिल हाफ योजना पर संशय के बादल

Must Read

बिजली बिल हाफ योजना पर संशय के बादल

कोरबा। बिजली बिल हाफ योजना का लाभ उपभोक्ताओं को केवल नवंबर महीने के बिल में मिल सकता है। नवंबर महीने का बिल एक दिसंबर को उपभोक्ताओं को दे दिया गया है। इस योजना के परिवारों को बिजली बिल में रियायत दी जा रही है। इस योजना का लाभ आगे मिलेगा या नहीं सरकार बदले जाने से अब इस पर संशय है।बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है हाफ बिजली बिल योजना को लेकर कोई आदेश नहीं है। नया आदेश मिलने पर उसके हिसाब से काम किया जाएगा। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में राज्य के घरेलू उपभोक्ताओं को प्रति माह 400 यूनिट तक की बिजली की खपत पर प्रभावशाली विद्युत की दर के आधार पर आधे बिल की राशि की छूट देने का वादा किया था। जिसे सरकार बनने के कुछ दिनों के बाद जनता को फायदा मिलना शुरु हो गया था। समय पर बिजली बिल का भुगतान न करने वाले लोगों को प्रेरित करने के लिए भी इस योजना को लागू की गई थी।हाफ बिजली बिल योजना के माध्यम से उपभोक्ताओं को लाभ मिलता आ रहा है। अधिकारियों की मानें तो हर महीने एक तारीख को बिजली बिल वितरण करना शुरु कर दिया जाता है। नवंबर महीने का बिल एक दिसंबर को उपभोक्ताओं को कर्मचारियों द्वारा बांटना शुरु कर दिया गया है इसलिए नवंबर महीने की बिल में 50 प्रतिशत की छूट का लाभ उपभोक्ताओं को मिलेगा।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This