Saturday, February 21, 2026

बिलासपुर के लॉज से पकड़ाए लूट गिरोह के दो सदस्य, कटघोरा में युवक से हुए लूट में बिहार के गिरोह का था हाथ

Must Read

कोरबा। कटघोरा में बाइकर्स गिरोह ने युवक से 85 हजार लूट को अंजाम दिया था। इस वारदात को स्थानीय नही, बल्कि अंतराज्यीय गिरोह ने अंजाम दिया था। जिसका खुलासा तब हुआ, जब जांजगीर चांपा पुलिस ने बिलासपुर के एक लॉज में छिपकर बैठे दो बदमाशों को दबोच लिया। उनके निशानदेही पर अस्पताल परिसर में खड़े दोपहिया को भी बरामद कर लिया गया। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने युवक से लूट की बात स्वीकार कर लिया है।
दरअसल जांजगीर चांपा जिले के धरदेई निवासी एक व्यक्ति 13 फरवरी को पामगढ़ आया था। वह पामगढ़ स्थित एसबीआई बैंक से 2 लाख 50 हजार आहरण कर निकला। इसके बाद परिचित की कार में लिफ्ट लेकर धरदेई लौट गया। वह बस स्टैंड से बाइक में सवार होकर घर की ओर जा रही था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश रकम लूटकर फरार हो गए। मामले में पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने कार्रवाई के लिए टीम गठित कर दी। जांजगीर चांपा जिले की साइबर सेल व पुलिस की टीम पतासाजी करते बिलासपुर पुराना बस स्टैंड जा पहुंची। टीम को बिहार के गिरोह होने की जानकारी पहले ही लग चुकी थी। टीम को छानबीन के दौरान घटना में प्रयुक्त दोपहिया बिलासपुर के जिला अस्पताल परिसर में खड़े होने की जानकारी हाथ लगी। पुलिस संदेह होने पर ग्राहक बनकर शिवम लॉज पहुंंची तो एक कमरे में दो संदिग्ध हत्थे चढ़ गए। जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। उन्होंने अपना नाम नया टोला जोराबगंज, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार बिलासपुर निवासी दीपक यादव 36 वर्ष व अविनाश उर्फ शनि कुमार यादव 28 वर्ष बताया। पूछताछ में बदमाशों ने 16 फरवरी को कटघोरा में जुराली निवासी विरेंद्र दास महंत से हुई 85 हजार लूट की वारदात को भी अंजाम देने की बात स्वीकार कर लिया। इसके अलावा बदमाशों ने अंबिकापुर, रायगढ़ व सारंगढ़ जिले में भी लूट के गुनाह कबूल कर लिए हैं। संभवत: कटघोरा पुलिस जल्द ही आरोपियों से पूछताछ करेगी।

Loading

Latest News

कोरबी व झिनपुरी में आंगनबाड़ी निर्माण गुणवत्ताहीन पाए जाने पर एसडीओ, सब इंजीनियर, सचिव सहित सरपंच को नोटिस जारी करने के निर्देश

कोरबा। जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश कुमार नाग ने शुक्रवार को जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत...

More Articles Like This