Sunday, February 15, 2026

बिलासपुर में मिला कोरबा की महिला का शव, कागज में लिखा था मोबाइल नंबर, कॉल करने पर हुई पहचान

Must Read

बिलासपुर में मिला कोरबा की महिला का शव, कागज में लिखा था मोबाइल नंबर, कॉल करने पर हुई पहचान

कोरबा। बिलासपुर में झाड़ियों के बीच एक महिला का शव संदिग्ध हालत में मिला है। महिला के पास से कागज में लिखे मिले मोबाइल नंबर से उसकी पहचान कोरबा निवासी के रूप में हुई है। पिछले 8 दिनों से वो घर से लापता थी। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि जाली गांव के पहाड़ी की तरफ एक चरवाहा मंगलवार की सुबह मवेशी चराने गया था। तब झाड़ियों के पास तेज बदबू आ रही थी। उसे लगा कि कोई जंगली जानवर की मौत हुई होगी, लेकिन जब पास जाकर देखा तो महिला की लाश मिली। जो कि चार से पांच दिन पुरानी होने की आशंका है।महिला की लाश मिलने की सूचना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। सरपंच प्रतिनिधि और कोटवार ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घटना स्थल की जांच की तो उसके पास कागज में एक मोबाइल नंबर मिला। कॉल करने पर महिला की पहचान कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र के भाटा कछार निवासी शिवकुमारी मरार (43) पति महेत्तर मरार के रूप में हुई।शिवकुमारी के चार बच्चे हैं। कुछ समय से वह मानसिक रूप से बीमार थी। बीते 11 सितंबर को परिजनों को बिना बताए कहीं चली गई थी।परेशान परिवार वाले उसकी तलाश कर रहे थे। अचानक शव मिलने की सूचना मिलते ही रतनपुर पहुंचे और महिला की पहचान की।महिला की शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल महिला की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई। वह अपने गांव से पहाड़ी और झाड़ियों के बीच कैसे पहुंची। ऐसे कई सवाल है, जिसका जवाब पुलिस के पास नहीं है। पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने का दावा कर रही है।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This