Monday, February 16, 2026

बिलासपुर से कोरबा आने अब साढ़े सात घंटे का इंतजार, शिवनाथ का विस्तार पर पैसेंजर स्पेशल सुविधा बंद

Must Read

बिलासपुर से कोरबा आने अब साढ़े सात घंटे का इंतजार, शिवनाथ का विस्तार पर पैसेंजर स्पेशल सुविधा बंद

 

कोरबा। कोरबा के यात्रियों के पास बिलासपुर से कोरबा आने के लिए सुबह से शाम तक अब लगभग साढ़े सात घंटे के इंतजार के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। शिवनाथ एक्सप्रेस का इतवारी से कोरबा तक विस्तार होने से सुुविधा तो बढ़ी, लेकिन यह उप स्टेशनों से सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर ने बोर्ड के निर्देश के बाद शिवनाथ एक्सप्रेस को शुक्रवार से विस्तार कर दिया है, लेकिन इसके एवज में प्रबंधन ने बिलासुपर से दोपहर 2.50 बजे रवाना होकर शाम 5.15 कोरबा आने वाली पैसेंजर स्पेशल (गाड़ी संख्या 08212) को छीन लिया गया है। दोपहर में बिलासपुर-कोरबा सफर करने वाले यात्रियों पैसेंजर स्पेशल एक सेतु की तरह थी। कोई और अन्य ट्रेन नहीं है।यह स्थिति वर्तमान में और भी गंभीर हो गई है। गौरतलब है कि रेलवे प्रबंधन ने रायपुर-गेवरारोड मेमू लोकल (गाड़ी संख्या 08746) को पांच अक्टूबर तक रद्द करने की तिथि को बढ़ा दिया है। इस कारण यात्रियों को अब बिलासपुर स्टेशन से कोरबा तक सफर के लिए बिलासपुर-कोरबा मेमू लोकल स्पेशल (गाड़ी संख्या 08732) को पकडऩा पड़ रहा है। इस गाड़ी का कोरबा रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का निर्धारित समय रात 8.45 बजे है, लेकिन आए दिन विलंब से चल रही है।उक्त साढ़े सात घंटे की समयावधि के भीतर यदि किसी यात्री को जरूरी कार्य से बिलासपुर से कोरबा तक सफर करने के लिए पहले उसे काफी जद्दोजहद के बाद चांपा रेलवे स्टेशन पहुंचना होगा। इसके बाद यात्रियों को बस, निजी बस के धक्के खाने की मजबूरी बनी हुई है। वर्तमान में चांपा-कोरबा सडक़ मार्ग निर्माणाधीन है। स्थिति में सफर काफी मुश्किल हो गया है।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This