Sunday, February 22, 2026

बीकन स्कूल सीएसईबी का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत, कक्षा 9वीं में अयान खान बने टॉपर

Must Read

बीकन स्कूल सीएसईबी का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत, कक्षा 9वीं में अयान खान बने टॉपर

कोरबा। बीकन इंग्लिश स्कूल सीएसईबी का परीक्षा परिणाम प्राचार्य पीपी बारीक द्वारा घोषित किया गया। नर्सरी से कक्षा 11वीं तक के बच्चों का परिणाम जारी किया गया। कक्षावार प्रथम से तृतीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।
परीक्षा परिणाम को लेकर स्कूल में अभिभावक व बच्चे बड़ी संख्या में मौजूद रहे। जारी परीक्षा परिणाम में नर्सरी में काव्या शांडिल्य प्रथम, काव्या साहू द्वितीय, प्रिंस रात्रे तृतीय, पीपी 1 में आयशा कंवर प्रथम, त्रियांश श्रीवास द्वितीय, शिवांश दास द्वितीय, पीपी 2 में काव्या पटेल प्रथम, दृष्टि खैरवार द्वितीय, सामथ्र्य सोनी तृतीय, कक्षा पहली में आर्यन कुमार रजक प्रथम, रिवांश द्वितीय व अभिमन्यु तृतीय, कक्षा दूसरी में अल्पना साहू प्रथम, देवांश चौबे द्वितीय, इशानी और नित्या तृतीय, कक्षा तीसरी में यज्ञ साहू प्रथम, रेवेल गाडिया द्वितीय, कुनाल खांडे तृतीय, कक्षा चौथी में योगेश पटेल प्रथम, अंशिका देवांगन द्वितीय, आयुष कुमार तृतीय, कक्षा 5वीं में आर्यन कुमार रजक प्रथम, भाव्या साहू द्वितीय, मानस खैरवार तृतीय स्थान पर रहे। माध्यमिक स्तर के परिणामों में कक्षा 6वीं में प्राची साहू प्रथम, ओम भोज द्वितीय, आशीष कुमार द्वितीय, मयंक तृतीय, कक्षा 7वीं में संस्कार देवांगन प्रथम, चांदनी साहू द्वितीय, आयशा फातिमा तृतीय, कक्षा 8वीं में चांदनी भगत प्रथम, काजल देवांगन द्वितीय व मीनू देवांगन तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 9वीं में आयान खान प्रथम, भारतीय साहू द्वितीय, ईशा मानिकपुर तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 11वीं गणित संकाय में रिंकी सिंह प्रथम, पृथ्वी द्वितीय, प्रार्थ देवांगन तृतीय, विज्ञान संकाय में निधि दीवाकर प्रथम, खुशबू कंवर द्वितीय, आयुष तिर्की और वाणिज्य संकाय में चांदनी आहूजा प्रथम, याबेश सिंह द्वितीय, व चित्रा निर्मलकर तृतीय स्थान पर रहे।

Loading

Latest News

बीएनआई बिलिनेयर्स का 22 फरवरी को मनाया जाएगा पहला वर्षगांठ

कोरबा। बीएनआई बिलिनेयर्स कोरबा का 22 फरवरी को जश्न रिसॉर्ट में पहला वर्षगांठ मनाया जाएगा। कोरबा का यह पहला...

More Articles Like This