Sunday, February 15, 2026

बीकेकेएमएस के नई इकाई के रंजय महामंत्री और हिरेंद्र बने अध्यक्ष

Must Read

बीकेकेएमएस के नई इकाई के रंजय महामंत्री और हिरेंद्र बने अध्यक्ष

कोरबा। भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन बिलासपुर की इकाई को दो भागों में बांटा गया है। कुसमुंडा और कोरबा क्षेत्र को मिलाकर नया इकाई बनाया गया है। इस नई इकाई के लिए रंजय सिंह को महामंत्री और हिरेंद्र चंद्रा को अध्यक्ष बनाया गया है।
खदान मजदूर संगठन बिलासपुर का 26 अक्टूबर को गेवरा में अधिवेशन संपन्न हुआ था। इसमें बीएमएस के राष्ट्रीय महामंत्री राधेश्याम जायसवाल, प्रदेश महामंत्री दिनेश पांडे, राष्ट्रीय अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह राठौर और संगठन के बिलासपुर संयोजक सुजीत सिंह सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए थे। अधिवेशन में संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर अनेक निर्णय हुए थे। इसी कड़ी में अखिल भारतीय खदान मजदूर संगठन की बिलासपुर इकाई को दो भागों में विभाजित कर कोरबा और कुसमुंडा को मिलाकर नया इकाई बनाने पर सहमति बनी थी। गेवरा, दीपका और बिलासपुर को मिलाकर दूसरी इकाई का गठन किया गया है। रमेश गुरुद्वान को गेवरा-दीपका का महामंत्री और रामनारायण शाह को अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया गया था। मीडिया से चर्चा करते हुए महामंत्री रंजय सिंह ने बताया कि संगठन के विस्तार और इसकी मजबूती के लिए कार्य किया जाएगा। संगठन 19 सूत्रीय मांगों को लेकर कोल इंडिया में आंदोलनरत है। महिला कर्मचारियों के मुद्दे को विशेष तौर से उठाया गया है। इसमें कार्य स्थल पर रेस्ट रूम और मेडिकल सुविधा में विस्तार की मांग शामिल है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के कल्याण के मामलों को भी प्रमुखता के साथ उठाया जा रहा है और आगे भी उठाया जाएगा। सीएमपीएफ और पेंशन प्रकरणों को लेकर भी संगठन आंदोलन तेज करेगा। चर्चा के दौरान महामंत्री राधेश्याम जायसवाल और नवरतन बरेठ आदि उपस्थित थे।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This