बीमार गायों के लिए एम्बुलेंस सेवा शुरू, गाय धरती पर भगवान का दूसरा रूप- हितानंद
कोरबा। शहर में गायों की सेवा हेतु बाल गोपाल गौ नंदी सेवा समिति नाम से एक संस्था संचालित है, जो कि असहाय गायों की सेवा करती है। गायों की सेवा के दौरान हमेशा से बीमार गायों को लाने ले जाने हेतु वाहन की कमी अखरती थी। इसके लिए काफी दिनों से समिति के लोग प्रयासरत थे। अंतत: बुधवार को सर्वमंगला मंदिर में बीमार गायों हेतु एम्बुलेंस सेवा का उद्घाटन समिति के सदस्यों एवं नागरिकों के बीच मंचीय कार्यक्रम के साथ किया गया। उक्त कार्यक्रम में अतिथियों एवं गौ सेवकों का सम्मान किया गया। उसके पश्चात सभी के द्वारा झंडी दिखाकर एंबुलेंस को रवाना किया गया। उपस्थित अतिथि हितानंद अग्रवाल ने कहा कि सभी गौ सेवकों के द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किया जा रहा है। गाय का महत्व हमारे समाज में पुराने समय से है। धरती पर गाय भगवान का रूप है। गाय के बिना तो हमें मोक्ष की प्राप्ति भी नहीं हो सकती। अशोक मोदी जी ने संस्था के साथ जुड़ी मातृशक्ति के सेवा भाव की सराहना की, उन्होंने गौ रक्षको से कहा कि गायों की तस्करी का कड़ाई से विरोध हो। कार्यक्रम का समापन भजन एवं खिचड़ी भोग प्रसाद वितरण के साथ किया गया द्य कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर हितानंद अग्रवाल, पवन सुल्तानिया, प्रकाश अग्रवाल, नटवर अग्रवाल, अशोक मोदी, टोनी जैन, मूलचंद शास्त्री महाराज , शाही जी, नमन पांडेय महाराज, इंदर अग्रवाल, रामावतार अग्रवाल उपस्थित रहे। पारस जैन, दीपक अग्रवाल, अक्षत शर्मा, अविनाश, सरोज सुनालिया, शोभा केडिया, संजू, दीपा अग्रवाल एवं बाल गोपाल गौ नंदी सेवा समिति से जुड़े सभी सदस्यों ने सहभागिता निभाई।
![]()

