Friday, February 27, 2026

बुलेट और स्कूटी में टक्कर, महिला घायल

Must Read

बुलेट और स्कूटी में टक्कर, महिला घायल

बालको थाना क्षेत्र में भीषण सडक़ हादसा हुआ, जिसमें एक बुलेट और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुलेट की गति अत्यधिक तेज थी और यह अनियंत्रित होकर सामने से आ रही स्कूटी से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला सडक़ पर गिर गई और उसे गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस और एंबुलेंस को दी। घटना स्थल पर पहुंचे बालको थाना प्रभारी अभिनव कांत सिंह और लक्ष्मी खरसन ने घायल महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि महिला की स्थिति गंभीर है, और उसे चिकित्सकीय देखरेख की आवश्यकता है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। उन्होंने प्रशासन से सडक़ पर ट्रैफिक नियमों के कड़ाई से पालन करने की अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और बुलेट के चालक के खिलाफ उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

Loading

Latest News

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं ने किया कामबंद हड़ताल, कार्य बहिष्कार से केंद्रों में लटके ताले, दूसरे दिन रैली निकाल कर ज्ञापन सौंपे

कोरबा। जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की दो दिवसीय हड़ताल के कारण गुरुवार को आंगनबाड़ी केंद्रों में ताले...

More Articles Like This