Monday, February 16, 2026

बेतरतीब खड़े दुपहिया को किया गया जप्त

Must Read

बेतरतीब खड़े दुपहिया को किया गया जप्त

कोरबा। जिले में ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई अव्यवस्थित आवागमन को सुचारू रूप से बनाने के लिए हो रही है । ट्रैफिक पुलिस की टीम ने पिछली रात ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 25 दुपहिया को लिफ्टर से उठाकर जप्त कर लिया। कहा गया कि आवागमन की बेहतरीन के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार होगी।
फेस्टिवल सीजन की शुरुआत के साथ कोरबा शहरी क्षेत्र में आवागमन को लेकर चुनौतियां उत्पन्न हो रही हैं और इस पर नियंत्रण करने के लिए ट्रैफिक पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ट्रैफिक टीम विभिन्न क्षेत्रों में आवागमन को सिस्टमैटिक करने के लिए प्रयासरत है। औद्योगिक नगर कोरबा के पावर हाउस रोड स्थित पाम मॉल, मेगा मार्ट और कमर्शियल कंपलेक्स के पास पुलिस ने पिछली रात अभियान चलाया और 25 दुपहिया गाडिय़ों को जप्त कर लिया।। बताया गया कि यह आने जाने की जगह पर खड़ी कर दी गई थी और इसके कारण यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। पेनल्टी की कार्रवाई ऐसे सभी मामलों में की जाएगी। इसके साथ ऐसी गाडिय़ों के चालकों को सबक भी दिया जाएगा कि आगे उन्हें किस तरीके से नियम का पालन करना है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से बताया गया कि गणेश उत्सव से लेकर दीपावली पर्व के बाद तक शहरी क्षेत्र में यातायात को सुचारू रूप से बनाने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर होगी। ट्रैफिक पुलिस ने इससे पहले यात्री बसों के ऑपरेटर के साथ बैठक ली और उन्हें शहरी क्षेत्र में आवागमन को लेकर जरूरी निर्देशों से अवगत कराया इसमें कहा गया कि बड़ी और छोटी बस को शहर में प्रवेश करने के लिए पुराना बस स्टैंड से फ्लाई ओवर का रास्ता तय करते हुए राताखार, तुलसी नगर होते हुए नया बस स्टैंड आना होगा। हसदेव नहर पुल वाले रास्ते से इन्हें भीतर घुसने के लिए मना किया गया है क्योंकि इससे समस्या पैदा हो रही हैं।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This