बेला सरपंच जया राठिया के भ्रष्टाचार पर डाला जा रहा पर्दा, बार बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई तो दूर जांच कराना भी मुनासिब नहीं समझ रहा प्रशासन
कोरबा। ग्राम पंचायत बेला की सरपंच जया राठिया के द्वारा किये गये कार्य एवं राशि आहरण कर शासकीय कोषालय को चूना लगाने की लगातार शिकायत के बाद भी कार्रवाई तो दूर जांच तक नहीं कराई जा रही है। जिसे लेकर पुनः जनपद पंचायत कोरबा के क्षेत्र क्रमांक 06 के सदस्य ने कलेक्टर को स्मरण पत्र सौंपते हुए कार्रवाई का आग्रह किया है। जनपद सदस्य ने पत्र में उल्लेख किया है कि उनके द्वारा 05.12.2024 एवं 23.12.2024 को शिकायत की गई थी। जिसमें ग्राम पंचायत बेला सरपंच जया राठिया के द्वारा किये गये कार्य एवं राशि आहरण कर शासकीय कोषालय को चूना लगाने की जांच की मांग की गई थी। जिस पर आज दिनांक तक किसी भी प्रकार की कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं की गई। उक्त मामला एक ग्राम पंचायत के सरपंच से जुडा हुआ है तथा तत्कालीन सरपंच जो कि राजनीतिज्ञ ज्ञाता है, जिसके कारण उक्त सरपंच के खिलाफ किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नही की जा रही है। सरपंच श्रीमती जया राठिया के द्वारा किये गये गबनपूर्वक कृत्य को संज्ञान में लेकर तत्काल प्रभाव से उचित जांच कराने हेतु निर्देशित करने की मांग की गई है।
![]()

