बैंक से लौट रही महिला हुई हादसे का शिकार

Must Read

बैंक से लौट रही महिला हुई हादसे का शिकार

कोरबा। कटघोरा क्षेत्र के कसनिया मोड़ के पास दो बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार महिला घायल हो गई। घायल के पति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि ग्राम सारिसमार निवासी सुखसेन सिंह सिरसो व उसकी पत्नी फुलबासिया बाई बाइक पर सवार होकर कटघोरा के एक बैंक गए थे। बैंक से वापस घर लौट रहे थे। इस बीच कटघोरा तरफ से आ रहे एक अन्य बाइक चालक ने सुखसेन की बाइक को ठोकर मार दी। बाइक से सुखसेन व उसकी पत्नी सडक़ पर गिर गई। फुलबासिया के सिर पर चोंटे लगने से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में आरोपी बाइक क्रमांक सीजी 12 बीएम 5474 के चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का केस दर्ज किया है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत आए दिन सडक़ हादसे घटित हो रहे हैं। वाहनो की तेज रफ्तार व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने से लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।

Loading

Latest News

दुकान का छज्जा तोड़कर चोरी

कोरबा। सीएसईबी पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित एक चाय दुकान में बीती रात हुई सेंधमारी...

More Articles Like This