Friday, February 27, 2026

बैडमिंटन खिलाड़ी हर्षित ठाकुर ने जीता सीनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट

Must Read

बैडमिंटन खिलाड़ी हर्षित ठाकुर ने जीता सीनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट

कोरबा। बिलासपुर में आयोजित 22वां योनेक्स सनराइज सीजी राज्य सीनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट- 2023 में फाइनल मुकाबले खेले गए। इस प्रतियोगिता के पुरुष एकल वर्ग में कोरबा के होनहार बैडमिंटन खिलाड़ी हर्षित ठाकुर ने रायपुर के रौनक चौहान को हराकर टूर्नानेंट के विजेता का खिताब अपने नाम किया। हर्षित की इस उपलब्धि के लिए कोरबा जिला बैडमिंटन एसोसिएशन ने हर्ष व्यक्त किया है। इस संबंध में कोरबा जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने बताया कि हर्षित ने अपनी सफलता से जिले को गौरवान्वित किया है। अब वे सीजी स्टेट सीनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट 2023 के चैंपियन हैं। उनकी सफलता के लिए सभी हर्षित हैं और निकट भविष्य में बड़ी सफलताओं की कामना करते हैं। बिलासपुर जिला बैडमिंटन संघ व राइस बैडमिंटन अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में योनेक्स-सनराइस 22वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सीनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट 2023 का आयोजन बिलासपुर में किया गया था। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से कुल 240 खिलाडिय़ों भाग लिया। पुरूष वर्ग में 190 व महिला वर्ग में कुल 50 खिलाडिय़ों ने अपना खेल दिखाया। आयोजन को सफल बनाने बिलासपुर जिला बैडमिंटन संघ से मनीष उबिरानी, उपाध्यक्ष व प्रताप भट्टाचार्य, सह सचिव ने सक्रिय योगदान अर्पित किया। कोरबा जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव गोपाल शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कोरबा से पुरुष एकल में स्टेट चैंपियन बने हर्षित ठाकुर के अलावा क्षितिज इंगले, सक्षम ठाकुर, अक्ष कुशवाहा, कार्तिकेश शुक्ला, रामायण जायसवाल, इमोन जाजरस, गौतम कुमार साहू भाग ने भाग लिया। महिला एकल में संध्या रानी, पुरुष युगल में कार्तिकेश शुक्ला व रामायण जायसवाल, गौतम कुमार साहू और क्षितिज इंगले की जोड़ी ने जिले का प्रतिनिधित्व किया।

Loading

Latest News

लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने भरी हुंकार, आईटीआई चौक में किया काम बंद हड़ताल

कोरबा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने आईटीआई चौक में धरना प्रदर्शन किया। लंबित मांगों को लेकर धरना दो दिवसीय धरना...

More Articles Like This