बोईदा हाईस्कूल के पास शराबियों का अड्डा, बच्चे और शिक्षक परेशान, स्कूल के पास शराबी सक्रिय, पहुंचा रहे नुकसान
कोरबा। बोईदा हाईस्कूल के पास शराबी शराब पीकर बोतल स्कूल में ही तोड़ देते हैं। शराबी शाम ढलते ही सक्रिय हो जाते हैं। शराबियों का जमावड़ा स्कूल के पास लगता है। शराब पीने वाले कहीं बाहर के नहीं बल्कि आसपास के ही होते हैं। जो शिक्षा के मंदिर को कलंकित कर रहे हैं। शराबियों के द्वारा तोड़े गए बोतल के टुकड़ों के कारण हमेशा स्कूली बच्चों के जख्मी होने का डर बना रहता है। स्कूल में लगे पंखे को भी तोड़ दिया गया है। शराबियों पर कार्यवाही नहीं होने से आए दिन स्कूल में नुकसान पहुंचा जा रहा है। सुबह सुबह बच्चे, युवा तथा बुजुर्ग इस मैदान में खेलने एवं टहलने आते हैं । उन्हें भी टूटे बोतल के छोटे छोटे टुकड़ों का पैर में चुभने का डर रहता है। पुलिस प्रशासन को भी इस समस्या से सरपंच ग्राम पंचायत द्वारा अवगत कराया गया है।
![]()

