बोनस की मांग, एसईसीएल मुख्यालय में घेराव की तैयारी
कोरबा। जिले के एसईसीएल कुसमुंडा, गेवरा, दीपका, मानिकपुर खदान में नियोजित सभी आउटसोर्सिंग कंपिनयों द्वारा लगातर मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। दीपावाली त्योहार के पूर्व 8.33 प्रतिशत बोनस की मांग को लेकर चारों एरिया के ठेका मजदूरों ने महाप्रबंधक गेवरा, दीपका, मानिकपुर, कुसमुंडा को पत्र के माध्यम से बोनस की मांग को लेकर ज्ञापन दिया था, किंतु एसईसीएल प्रबंधन द्वारा बोनस देने पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही व पहल नहीं की जा रही है। जिससे सभी ठेका मजदूरों में रोष व्याप्त है। चारों एरिया के ठेका मजदूरों की कुसमुंडा में बैठक संपन्न हुई। जिसमें सभी मजदूरों ने निर्णय लिया है कि 25 अक्टूबर तक मांग पूरा नहीं होने पर सभी ठेका मजदूर काम बंद बहिष्कार करते हु सीएमडी कार्यलय बिलासपुर का घेराव करेंगे।
![]()




























