Friday, February 20, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़…….एसईसीएल दीपिका खदान क्षेत्र अंतर्गत सीबीआई ने मारा छापा

Must Read

ब्रेकिंग न्यूज़…….एसईसीएल दीपिका खदान क्षेत्र अंतर्गत सीबीआई ने मारा छापा

कोरबा। जिला अंतर्गत साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) दीपका क्षेत्र में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्थानीय निवासियों के घरों पर छापा मारा है। यह कार्रवाई एसईसीएल प्रभावित खदान क्षेत्र में मुआवजा वितरण में गड़बड़ी की शिकायतों के आधार पर की गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई की टीम ने दीपका निवासी राजेश जायसवाल और हरदीबाजार निवासी श्यामू जायसवाल के घरों पर छापा मारा और दस्तावेजों की गहन जांच शुरू की। जानकारों की माने तो मुआवजा वितरण में अनियमितताओं के आरोप में जांच के लिए सीबीआई ने यह कदम उठाया है। एसईसीएल द्वारा खदान क्षेत्र से प्रभावित लोगों को मुआवजा दिया जाना था। लेकिन इसमें कई गड़बड़ियों की शिकायतें सामने आईं। आरोप है कि प्रभावित परिवारों को सही मुआवजा नहीं मिला। जबकि कुछ अपात्र लोगों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया। सीबीआई के अधिकारी कड़ी सुरक्षा के बीच जांच कर रहे हैं और आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का माहौल है।बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान कई अहम दस्तावेज जब्त किए जाने की उम्मीद हैं। स्थानीय निवासियों में हलचल मच गई है और सभी की नजरें इस जांच के निष्कर्षों पर टिकी हुई हैं। फिलहाल सीबीआई के अधिकारियों ने इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा के वार्ड 5 में 4.74 लाख की सीसी रोड सालभर से अधूरी, रहवासियों में रोष

वार्ड क्रमांक 5 में 4 लाख 74 हजार की लागत से बनने वाली सीसी रोड एक साल से अधूरी...

More Articles Like This