ब्रेकिंग न्यूज़…..गजब है! पंचायत सचिव ट्रांसफर के लिए सीएम कार्यालय से हो रहा है निर्देश

Must Read

ब्रेकिंग न्यूज़…..गजब है! पंचायत सचिव ट्रांसफर के लिए सीएम कार्यालय से हो रहा है निर्देश

कोरबा। अब आईएएस और आईपीएस अफसरों की तर्ज पर ग्राम पंचायत सचिव के ट्रांसफर के लिए सीएम कार्यालय से निर्देश जारी हो रहे हैं। कोरबा जिले से जुड़ा ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जिसमें सीएम कार्यालय से जारी पत्र में कलेक्टर को निर्देशित किया गया है। मामला कुछ इस तरह है जनपद पंचायत कोरबा अन्तर्गत ग्राम पचांयत कुदमुरा सरंपच बीजमोती राठिया ने जनपद पंचायत सीईओ को सचिव राजेश बैरागी को ग्राम पंचायत कुदमुरा से हटाकर सचिव पिताम्बर सिंह कंवर को पदस्थ करने पत्र लिखा गया था। पत्र में कहा गया था कि ग्राम पंचायत कुदमुरा में सचिव राजेश बैरागी पदस्थ है, जो कि कार्य में लपरवाही करता है एवं पचायत में नहीं आता है। कभी आ भी जाता है, तो मुझसे एवं पंचायत के किसी भी सदस्य से कोई मुलाकात नहीं करता है, जिसके कारण पंचायत का कार्य बाधित होता है। ग्राम पंचायत कुदमुरा राजेश बैरागी के कार्यशैली से संतुष्ट नहीं है, चूंकि पिताम्बर सिंह कंवर सचिव हमारे ग्राम पंचायत कुदमुरा में 18-20 माह कार्य कर चुका है, हम ग्राम पंचायत कुदमुरा के सभी सदस्यों सचिव पिताम्बर सिंह कंवर के कार्य शैली से संतुष्ट है, हम चाहते है, कि सचिव पिताम्बर सिंह कंवर को हमारे ग्राम पंचायत कुदमुरा में पदस्थ किया जाये। जिला स्तर पर सुनवाई नहीं पर सीएम हाउस से जरूर कलेक्टर को आदेश आ गया। हितेश कुमार बघेल विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन ने 30 जुलाई को कलेक्टर कोरबा को सचिव राजेश बैरागी को ग्राम पंचायत कुदमुरा से हटाकर सचिव पिताम्बर सिंह कंवर को पदस्थ करने संबंधी पत्र जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि बीजमोती राठिया, सरपंच, ग्राम पंचायत कुदमुरा द्वारा मुख्यमंत्री को प्रस्तुत पत्र का अवलोकन करें, जिसमें उन्होंने उपरोक्त विषयान्तर्गत निवेदन किया है कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्र पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही कर कृत्त कार्यवाही से आवेदक को अवगत कराएं। प्रकरण में की गई कार्यवाही की संक्षिप्त जानकारी वेबसाइट में दर्ज करते हुए कार्यवाही संबंधी अभिलेख भी अपलोड कराने कहा गया है। प्रशासनिक महकमे में इस चिठ्ठी की जमकर चर्चा है।

Loading

Latest News

पशुपालन विभाग का अमला घर घर जाकर करेगा पशुओं का टीकाकरण, मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न

कोरबा। पशु चिकित्सालय भैसमा अंतर्गत ग्राम मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न हुए। गौरतलब हो कि आगामी...

More Articles Like This