ब्लैकमेल से त्रस्त युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Must Read

ब्लैकमेल से त्रस्त युवक ने फांसी लगाकर दी जान

कोरबा। हरदीबाजार क्षेत्र में रहने वाले एक ऑटो चालक ने खुदकुशी कर ली। घटना से पहले उसने सोशल साइट फेसबुक पर एक पोस्ट किया जिसमें मुड़ापार क्षेत्र में रहने वाली एक युवती को अपनी मौत के लिए दोषी ठहराया। उसने युवती पर ब्लैकमेलिंग करने का आरोप लगाया। घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है। हरदीबाजार के बाजार मोहल्ला में अशोक उर्फ सोनू यादव उम्र 35 वर्ष रहता था। शनिवार को सोनू ने खुदकुशी कर ली। घटना से पहले सोनू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया इसमें मुड़ापार क्षेत्र में रहने वाली एक युवती पर तीन साल से ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। सोनू ने अपने पोस्ट में बताया कि उसने 23 अगस्त 2024 को हरदीबाजार थाना में शिकायत दर्ज की थी। युवती पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन बाद में युवक ने अपना शिकायत वापस ले लिया था। युवती की ओर से युवक को परेशान किया जा रहा था। इससे तंग होकर उसने खुदकुशी कर ली।

Loading

Latest News

छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण सिटी स्थित उनके निवास पर भव्य...

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण...

More Articles Like This