भक्तिमय रहेगा नए साल का पहला महीना जनवरी, जनवरी में पड़ रहे 20 से अधिक पर्व और व्रत
कोरबा। नए साल का पहला महीना जनवरी कई व्रत और त्योहार होने से भक्तिमय रहेगा। नदियों और सरोवरों में पवित्र स्नान के साथ ही दान के लिए खास जनवरी माह में 20 से अधिक बड़े पर्व और व्रत रहेंगे। जिनमें गुरु गोविंद सिंह जयंती, विनायक चतुर्थी, पौष पुत्रदा एकादशी, शनि त्रयोदशी, लोहड़ी, पौष पूर्णिमा, मकर संक्रंति, राम लला प्रतिष्ठा दिवस व मौनी अमावस्या शामिल हैं।ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस माह कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन भी होने वाला है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक शनिवार को बुध ग्रह का धनु राशि में शनिवार को गोचर हो गया। आने वाले दिनों में दूसरे ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। इन ग्रहों का गोचर कुछ राशियों के लिए विशेष लाभदायक साबित होगा। तुला राशि के लिए यह समय बेहद खास रहेगा। जनवरी में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। कारोबार में भरपूर लाभ होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। छात्रों के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा। मकर राशि के जातकों को जनवरी में 4 ग्रहों की हलचल से लाभ होगा। विवाहित लोग परिवार के साथ किसी अच्छी जगह पर घूमने जा सकते हैं। कारोबार में निवेश का सही समय है। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। मेष राशि के लिए आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। साथ ही नए कारोबार में निवेश करने का सही समय है। आस्था के सबसे बड़े महापर्व महाकुंभ की शुरुआत पौष माह की पूर्णिमा (13 जनवरी) से प्रयागराज में होगी। इनमें पहला शाही स्नान मकर संक्रांति (14 जनवरी) और दूसरा मौनी अमावस्या (29 जनवरी) को रहेगा। महाशिवरात्रि (26 फरवरी) पर महाकुंभ का समापन होगा।
बॉक्स
प्रमुख व्रत-त्योहार
7 जनवरी- मासिक दुर्गाष्टमी
10 जनवरी- वैकुंठ एकादशी
11 जनवरी: शनि त्रयोदशी, प्रदोष व्रत
12 जनवरी: स्वामी विवेकानंद जयंती
13 जनवरी: पौष पूर्णिमा व्रत, लोहड़ी
14 जनवरी: मकर संक्रांति, पोंगल, उत्तरायण
17 जनवरी: संकट चौथ
21 जनवरी: कालाष्टमी
22 जनवरी: रामलला प्रतिष्ठा दिवस
25 जनवरी: षटतिला एकादशी
27 जनवरी: प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि
29 जनवरी:मौनी अमावस्या
30 जनवरी: बृहस्पतिवार- माघ गुप्त नवरात्रि आरंभ
![]()

