Saturday, February 28, 2026

भाई दूज पर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, सजग कोरबा के तहत त्योहार धूमधाम एवं शांतिपूर्ण मनाने की अपील

Must Read

भाई दूज पर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, सजग कोरबा के तहत त्योहार धूमधाम एवं शांतिपूर्ण मनाने की अपील

कोरबा। भाई दूज पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कोरबा की जनता को पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस अवसर पर बहनें अपने भाई की लंबी आयु और सुख समृद्धि के लिए अपने भाई के घर जा उनके साथ मिलकर भाई दूज का त्यौहार मनाती हैं। इस अवसर पर कोरबा पुलिस के द्वारा जगह-जगह पर प्वाइंट लगाने के साथ विभिन्न रास्तों पर सडक़ दुघर्टनाओं, महिला संबंधी अपराधों यथा छेडख़ानी, झपटमारी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए ही शांति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पहली बार महिला एवं पुलिस अधिकारियों की 12 पिंक पेट्रोलिंग संभावित रास्तों पर तैनात रहेगी। जिसे पुलिस अधीक्षक कार्यालय से रवाना किया गया। पुलिस ने अपील करते हुए कहा है कि चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट पहनकर वाहन चलाएं। दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहन कर वाहन चलाएं। बच्चों पर हर समय निगरानी रखें। नशीले पदार्थ का सेवन करके वहां न चलाएं। दो पहिया वाहन में तीन सवारी न चले, यातायात ट्रैफिक सिग्नल को न जंप करें। भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाते समय अपने सामानों का ध्यान रखें।स्कूटी एवं मोटरसाइकिल के डिक्की में महत्वपूर्ण एवं कीमती सामान को न रखें। पुलिस ने अपील की है कि घटना-दुर्घटना की स्थिति में 112 या 9479193399 नंबर पर कॉल कर सहयोग ले सकते हैं।

Loading

Latest News

पर्यावरण संरक्षण मंडल की कोरबा पॉवर लिमिटेड,पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न

कोरबा। पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा जिले के बरपाली तहसील अंतर्गत कोरबा पॉवर लिमिटेड (केपील),पताड़ी के प्रस्तावित 1600 मेगावाट के...

More Articles Like This