Wednesday, February 4, 2026

भाकपा ने ट्रेन सुविधा को लेकर खोला मोर्चा, रेल मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Must Read

भाकपा ने ट्रेन सुविधा को लेकर खोला मोर्चा, रेल मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

कोरबा। रायगढ़ इंटरसिटी समेत विभिन्न ट्रेन चलाने की मांग करते हुए भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी (भाकपा) जिला परिषद कोरबा ने ज्ञापन सौंपा। रेलमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपे पत्र में प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि कोरबा जिला इंडस्ट्रियल क्षेत्र है, जहां भारत के अलग-अलग क्षेत्र से आकर यहां लोग विभिन्न कंपनियों में काम करते है एवं व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। उन्हें अपने पैतृक स्थान पर जाने के लिए ट्रेनों की पर्याप्त सुविधा न होने के कारण काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
भाकपा सचिव ने पवन कुमार वर्मा कहा कि कोरबा क्षेत्र में एशिया का सबसे बड़ी कोयले की खान है पूरे भारत वर्ष में 75 से 80 प्रतिशत तक कोयले की आपूर्ति की जाती है। इसके साथ ही एल्युमिनियम व बिजली का सर्वाधिक उत्पादन होता है। कोरबा क्षेत्र के लोगों को यात्री ट्रेनों से वंचित रहना पड़ता है।उन्होंने कहा कि कोरबा के आम जनता को आज तक कांग्रेस और भाजपा दोनों ने छला है। वरिष्ठ ने एनके दास ने कहा कि कोरबा में बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, मध्य प्रदेश एवं अन्य राज्यों के लोग रहते हैं पर कोरबा से सिर्फ साउथ के लिए तीन गाडिय़ां है। दिल्ली जाने के लिए एक गाड़ी है, जबकि अन्य क्षेत्र के लिए एक भी गाड़ी नहीं है। सुनील सिंह ने कहा कि सरकार को सबसे ज्यादा राजस्व देने के बाद भी ट्रेन के लिए जनता को भटकना पड़ता है। मनीष नाग ने कहा कि केंद्र सरकार से मांग है कि कोरबा से हर राज्यों के लिए ट्रेन चलाई जाए। जिला सचिव वर्मा ने कहा की अगर यह मांग पूरी नहीं होती आम जनता को यात्री ट्रेनों की सुविधा नहीं मिलती तो आगे चलकर एक जन आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर एसके प्रसाद, राममूर्ति दुबे, मुकेश यादव, अविनाश सिंह, दुर्गेश कुशवाहा, उपस्थित रहे।

Loading

Latest News

ग्राम पंचायत धनगांव में हुए भ्रष्टाचार की खुलेगी पोल, पूर्व सरपंच और पंचों ने 15वें वित्त की राशि में सचिव तथा करारोपरण अधिकारी पर...

कोरबा। ग्राम पंचायत धनगांव में 15 वें वित्त की राशि में भ्रष्टाचार का गंभीर मामला सामने आने के बाद...

More Articles Like This