Friday, March 14, 2025

भाजपा का पाली से होगा चुनावी शंखनाद, जुटेंगे दिग्गज, छग प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष साव, रमन आएंगे

Must Read

भाजपा का पाली से होगा चुनावी शंखनाद, जुटेंगे दिग्गज, छग प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष साव, रमन आएंगे

कोरबा। भाजपा छत्तीसगढ़ में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के नेतृत्व में पहला बड़ा कार्यक्रम पाली तानाखार विधानसभा के पाली ब्लॉक मुख्यालय के समीप स्थित ग्राम केराझरिया के पाली महोत्सव कार्यक्रम स्थल में 24 अगस्त को करने जा रहा है।जिसमें प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव,पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह सहित प्रदेश भर के दिग्गज इस आयोजन में हिस्सा लेने पहुचेंगे। उक्त कार्यक्रम को लेकर पाली तानाखार विधानसभा कोर कमेटी और सभी पांचों मंडलों की बैठक आयोजित कर तैयारियों पर चर्चा किया गया। कोर कमेटी की बैठक में जिला भाजपा सह प्रभारी गोपाल साहू,विधानसभा प्रभारी बृजेश शुक्ला, विधानसभा संयोजन व कार्यक्रम प्रभारी संजू भावनानी, विधानसभा सह संयोजक एवं कार्यक्रम सह प्रभारी अजय जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश जाखड़, जिला भाजपा उपाध्यक्ष देवी सिंह टेकाम,प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री किरण मरकाम, मनेंद्रगण भाजपा प्रभारी चिंटू राजपाल, अनु जनजाति मोर्चा प्रदेश मंत्री गोवर्धन सिंह कंवर, जिला पंचायत सदस्य रामनारायण उरेती, जिला अनु जनजाति मोर्चा महामंत्री जयप्रकाश कंवर, पूर्व मंडल अध्यक्ष शुकालू राम प्रजापति, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश जायसवाल, मंडल अध्यक्ष पाली रोशन सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष चैतमा कृष्णा यदु, मंडल अध्यक्ष पोड़ी उपरोड़ा रघुनंदन जायसवाल, वरिष्ठ नेता राजेश चतुर्वेदी, राजेश जायसवाल, शिवनारायण मरकाम, प्रताप मरावी, मंडल महामंत्री विवेक कौशिक, कार्यालय मंत्री छोटू पटेल, विस मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा, सह मीडिया प्रभारी विक्की अग्रवाल, बृजेश यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Loading

Latest News

वनोपज सहकारी यूनियन ने जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन का किया स्वागत

वनोपज सहकारी यूनियन ने जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन का किया स्वागत कोरबा। जिला पंचायत सदस्य के रूप में ऐतिहासिक...

More Articles Like This