भाजपा संगठन ने अध्यक्ष मनोज शर्मा को हटाए, गोपाल मोदी बने जिला अध्यक्ष, जिले में कुछ और भाजपाइयों पर संगठन कर सकती है बड़ी कार्यवाही

Must Read

भाजपा संगठन ने अध्यक्ष मनोज शर्मा को हटाए, गोपाल मोदी बने जिला अध्यक्ष, जिले में कुछ और भाजपाइयों पर संगठन कर सकती है बड़ी कार्यवाही

कोरबा। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए गोपाल मोदी को भाजपा कोरबा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। वही मनोज शर्मा पर कार्यवाही करते हुए अध्यक्ष पद से हटाए गए हैं।सूत्रों की माने तो पूर्व में संगठन विरोधी कार्य करने वाले भाजपाइयों पर मेहरबानी को लेकर प्रदेश भाजपा संगठन ने गंभीरता से लेते हुए मनोज शर्मा पर बड़ी कार्यवाही की है। वही भाजपा संगठन से जुड़े सूत्रों की माने तो भारतीय जनता पार्टी से बगावत करने वालों पर प्रदेश संगठन के द्वारा कड़ी कार्यवाही करने के मूड में भी है। यही तो भाजपा का अपना पहचान है कि संगठन से बड़ा कोई नहीं है। आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष कोई बड़े निर्णय लेने जा रहे हैं। जबकि प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के अनुमोदन से यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। वही प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी जगदीश रामू रोहरा द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने और आगामी चुनावों की दृष्टि से कार्य को गतिशील बनाने हेतु यह नियुक्ति अत्यंत महत्वपूर्ण है। वही यह नियुक्ति भाजपा कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर से विधिवत जारी की गई है।

Loading

Latest News

सीईओ जिला पंचायत ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता युक्त कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

कोरबा। सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग ने गुरुवार को जनपद पंचायत कटघोरा के ग्राम पंचायत अरदा एवं ढेलवाडीह...

More Articles Like This