भारतीय पशु कल्याण बोर्ड के सदस्य राम के. रघुवंशी 8 व 9 सितंबर को रहेंगे जिले के प्रवास पर
कोरबा। भारतीय पशु कल्याण बोर्ड नई दिल्ली के सदस्य श्री राम के. रघुवंशी आगामी 8 व 9 सितंबर को कोरबा जिले के प्रवास पर रहेंगे। वही प्राप्त जानकारी के अनुसार रघुवंशी का 8 सितंबर 2024 को दोपहर 12:30 बजे कोरबा सर्किट हाउस में आगमन होगा। दोपहर 2:30 बजे कोरबा सर्किट हाउस से प्रस्थान कर गौशाला का विजिट करेंगे। रात्रि विश्राम के पश्चात 9 सितंबर को 11 बजे कलेक्ट्रेट में कलेक्टर, एसपी व अन्य अधिकारियों का बैठक लेंगे। ततपश्चात शाम 5 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
![]()

