Sunday, June 1, 2025

भारी वाहन की जद में आया सायकल, बाल-बाल बचा चालक

Must Read

भारी वाहन की जद में आया सायकल, बाल-बाल बचा चालक

कोरबा। जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में जाम की भयावाह स्थिति से हर कोई वाकिफ है। आए दिन लगने वाला यह जाम हर किसी के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। कोरबा कुसमुंडा मुख्य मार्ग पर शिवमन्दिर चौक से ठीक थोड़ी दूर पहले वैशाली नगर से विकास नगर अपनी सायकल से दूध बाटने निकला गोलू यादव मुख्य मार्ग के किनारे सायकल खड़ी कर दूध बांटने गया हुआ था। वापस आने पर देखा की उसकी सायकल ट्रेलर के पहियों के नीचे था। सायकल में लदा दूध बर्तन सडक़ पर बिखरा हुआ पड़ा था। ट्रेलर भी जाम की वजह से आगे नहीं बढ़ पाया वरना उसे वहां से नौ दो ग्यारह होने में समय नही लगता।खैर नुकसान अधिक नही था तो आपस में समझौता हो गया। अगर सायकल के साथ दूध बांटने वाला भी होता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

Loading

Latest News

छत्तीसगढ़ प्रदेश सदभाव पत्रकार संघ की हुई बैठक सम्पन्न

छत्तीसगढ़ प्रदेश सदभाव पत्रकार संघ की हुई बैठक सम्पन्न   दिनांक 27 मई 2025 को छत्तीसगढ़ प्रदेश सदभाव पत्रकार संघ की...

More Articles Like This