भैंसमा तहसील में हुई सर्वाधिक वर्षा

Must Read

भैंसमा तहसील में हुई सर्वाधिक वर्षा

कोरबा। सावन के दूसरे भाग में जमकर बारिश हो रही है। शुरुआत से ही लगातार हुई बारिश से नदी नाले उफान पर हैं। जिले के हर तहसील में बारिश हो रही है, लेकिन सर्वाधिक बारिश के मामले में भैंसमा तहसील अभी आगे चल रहा है।
जिले में 01 जून से अब तक 611.5 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 07 अगस्त तक औसत वर्षा 636.0 मिमी हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील कोरबा में 581.4 मिमी, भैंसमा में 743.5 मिमी, करतला में 609.4 मिमी, कटघोरा में 726.2 मिमी, दर्री में 660.6 मिमी, पाली में 572.2 मिमी, हरदीबाजार में 438.2 मिमी, पोड़ी-उपरोड़ा में 601.0 मिमी एवं पसान में 543.0 मिमी वर्षा हो चुकी है। अब तक सर्वाधिक वर्षा भैंसमा तहसील में दर्ज की गई है।

Loading

Latest News

दूल्हे के दोस्त की छेड़छाड़ से व्यथित नाबालिग ने लगा ली फांसी, पुलिस ने जांच उपरांत आरोपी को पड़ोसी जिले से किया गिरफ्तार

कोरबा। जिले में छेड़छाड़ से आहत होकर खुदकुशी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतिका पिता के साथ रिश्तेदार...

More Articles Like This