Monday, February 16, 2026

मंदिरों, गरबा स्थल व दुर्गा पंडालों में चल रहा सजग कोरबा अभियान

Must Read

मंदिरों, गरबा स्थल व दुर्गा पंडालों में चल रहा सजग कोरबा अभियान

कोरबा। सजग कोरबा अभियान में साईबर क्राइम, नशा के खिलाफ जागरूकता अभियान, अभिव्यक्ति ऐप, मैत्री महिला सुरक्षा हेल्पलाइन व यातायात के नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में चौकी जटगा पुलिस के द्वारा क्षेत्र के ग्राम पोड़ी गोसाई में बालिकाओं व महिलाओं को अभिव्यक्ति ऐप और मैत्री हेल्पलाइन के संबंध में जानकारी दी गई। महिलाओं को किन-किन परिस्थितियों में इस ऐप का इस्तेमाल करना है और इसके क्या फायदे हैं उसके बारे में भी पुलिस के द्वारा बताया एवं समझाया गया। साथ ही नशा के खिलाफ यातायात नियम और साइबर अपराध के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। इसी प्रकार सर्वमंगला मंदिर, मड़वारानी मंदिर, चैतुरगढ़ मंदिर, गरबा स्थल और दुर्गा पंडालों में ऑडियो चलाकर और सजग कोरबा के बैनर लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This