Wednesday, February 11, 2026

मकानों में चोरी करने वाला चढ़ा हत्थे, माल बरामद

Must Read

मकानों में चोरी करने वाला चढ़ा हत्थे, माल बरामद

कोरबा। दर्री पुलिस ने एनटीपीसी कालोनी के मकानों में हुए चोरी के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि कुछ दिनों पहले एनटीपीसी कॉलोनी में रहने वाले अनीश खान व कावेरी विहार निवासी रागिनी चौहान, यमुना विहार निवासी कुणाल चक्रवर्ती के मकानों में चोरी हुई थी। पीडि़तों ने इसकी शिकायत थाने में की थी। इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी। सीसीटीवी खंगाले जा रहे थे। इस दौरान पुलिस को कैमरे में एक बाइक नजर आया था, इसमें बाइक क्रमांक अस्पष्ट लिखा हुआ था। इसी के माध्यम से संदेहियों से पूछताछ की गई। आरोपी ने चोरी करने की बात स्वीकार की है।

Loading

Latest News

सिक्किम से 15-सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने किया गेवरा खदान का भ्रमण, हरित, सुरक्षित और आधुनिक कोयला खनन प्रक्रियाओं को देखा

कोरबा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) सिक्किम और छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वधान में...

More Articles Like This