Wednesday, February 25, 2026

मकान की छप्पर में बैठा था 8 फीट का अजगर, सर्प मित्र ने किया सफल रेस्क्यू

Must Read

कोरबा। करतला के बागबुडा गांव में कच्चे मकान के 15 फीट ऊंचे छप्पर पर बैठे 8 फीट लंबे अजगर का सफल रेस्क्यू किया गया। टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी ने जोखिम भरे अभियान के बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।करतला क्षेत्र के ग्राम बागबुडा में एक कच्चे मकान के छप्पर पर विशालकाय अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। मकान मालिक ने जब छप्पर पर अजगर को बैठे देखा तो परिवार के लोग हैरान रह गए कि इतनी ऊंचाई पर वह कैसे पहुंचा। परिवार ने उसे भगाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद मामले की जानकारी जिला रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दी गई। उन्होंने कुछ समय में पहुंचने की बात कही और तब तक अजगर पर नजर बनाए रखने को कहा। कुछ घंटे बाद जितेंद्र सारथी अपनी टीम के सदस्य भूपेंद्र जगत के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से करीब 15 फीट ऊंचे छप्पर पर चढ़कर खपरे हटाए गए। कच्चे मकान के ऊपर चढ़कर बड़ी सावधानी से करीब 8 फीट लंबे अजगर को नीचे उतारा गया और सुरक्षित थैले में रखा गया। इसके बाद उसे प्राकृतिक आवास वाले जंगल में छोड़ दिया गया।

Loading

Latest News

6 राज्य, 15 कवि सम्मेलन, धूम मचाएंगे कवि हीरामणी वैष्णव

कोरबा। अब तक छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, आंध्रप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार, तेलंगाना, राजस्थान, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल...

More Articles Like This