मकान में लगी भीषण आग , दमकल ने पाया काबू, शार्ट सर्किट को बताया जा रहा आग लगने का कारण
कोरबा। कटघोरा नगर पालिका के वार्ड नंबर चार मेला ग्राउंड के महिला बाल विभाग की कर्मचारी मरावी के घर में रविवार की दोपहर अचानक आग लग गई। इसकी सूचना आसपास के पड़ोसियों ने कटघोरा थाना व नगर पालिका के दमकल विभाग को दी। सूचना पर स्थल पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक घर में रखा काफी सामान कर राख हो गया।आग लगने का कारण शार्ट सर्किट का होना बताया जा रहा है। जिस वक्त आग लगी उस समय घर पर कोई नहीं था। आग पूरे घर पर इस कदर फैल गई थी कि घर के तीन कमरों में आग फैल गई। आग से कितना नुकसान हुआ, इसका अभी तक आकलन नहीं हो सका है। नगर पालिका की दमकल टीम से फराज खान,सलीम खान, ईश्वर सिंह, चित्रपाल सिंह की लगी आग पर काबू पाने पर उनकी अहम भूमिका रही।
बॉक्स
सिलेंडर ब्लास्ट से तीन दुकान जलकर खाक
रविवार की रात उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब बुधवारी बाजार में सिलेंडर फटने से अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। सिलेंडर फटने से हुआ विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के कई दुकान जलकर खाक हो गई है। आग लगने के बाद वहां मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी सूचना पर तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। जानकारी अनुसार इस घटना में तीन दुकानों में आग लगी थी। एक दुकान पूजा सामग्री वाला, एक होटल और एक कपड़ा दुकान था। गनीमत रही कि दुकान में कोई नही था जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों की विवेचना की जा रही है।
![]()




























