Friday, February 6, 2026

मकान से दो मोबाइल व नकदी पार

Must Read

मकान से दो मोबाइल व नकदी पार

कोरबा। सिविल लाइन क्षेत्र के पंप हाउस मोहल्ले के एक मकान में चोरों ने घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने घर से दो मोबाइल और नकदी की चोरी कर ली। इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि पंप हाउस में रहने वाला निलेश वर्मा व उसकी मां रात लगभग 11.30 बजे सो गए थे। सुबह पांच बजे जब निलेश की नींद खुली। उसकी नजर मोबाइल रखने वाली जगह पर पड़ी। निलेश और उसकी मां का मोबाइल दोनों नहीं था। जेब में रखा दो हजार रुपए नकदी भी नहीं थी। इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले मे चोरी का केस दर्ज किया है। आए दिन चोरी की घटनाएं जिले में घटित हो रही है।

Loading

Latest News

न्यायालय के आदेश पर राजस्व विभाग के 3 अधिकारी गिरफ्तार,सीमांकन प्रतिवेदन में छेड़छाड़ से जुड़ा है मामला

कोरबा। सीमांकन प्रतिवेदन में छेड़छाड़ करने के मामले में राजस्व विभाग के 3 अधिकारी जेल भेजे गए हैं। भूषण...

More Articles Like This