मकान से नकदी व जेवर पार

Must Read

मकान से नकदी व जेवर पार

कोरबा। जिले में चोरों की सक्रियता बढ़ गई है। दीपका क्षेत्र के एक मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने मकान से 20 हजार रुपए नकदी व सोने-चांदी की चोरी कर ली। इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है। रवि भवन सोमवारी बाजार दीपका में प्रेम कुमारी पटेल परिवार के साथ रहती है। शुक्रवार को प्रेम का पति काम पर गया था। घर में प्रेम व उसके बच्चे थे। कुंडी लगाकर महिला अपने बच्चों के साथ कचरा फेंकने के लिए गई थी। इसी दौरान मकान में चोरी हो गई। इसी तरह कुसमुंडा क्षेत्र के विकास नगर बाजार से बाइक की चोरी हो गई। बाइक विकास नगर कुसमुंडा में रहने वाले अनुर सिंह राठिया की है। वह बाइक क्रमांक सीजी 13 एके 9785 पर सवार होकर विकास नगर स्थित बाजार गया था। गाड़ी को खड़ी कर सब्जी खरीदने बाजार चला गया था। इस बीच चोरों ने बाइक की चोरी कर ली। अनुर वापस लौटा तो बाइक मौके पर नहीं थी। आसपास पतासाजी किया, लेकिन गाड़ी नहीं मिली। इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।

Loading

Latest News

सीईओ जिला पंचायत ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता युक्त कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

कोरबा। सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग ने गुरुवार को जनपद पंचायत कटघोरा के ग्राम पंचायत अरदा एवं ढेलवाडीह...

More Articles Like This