Friday, February 6, 2026

मकान स्वामी के लिए आफत बना सपोर्ट पोल

Must Read

मकान स्वामी के लिए आफत बना सपोर्ट पोल

कोरबा। नगर पालिका परिषद दीपका क्षेत्र के वार्ड 9 में रिहायशी जमीन पर सीएसईबी के द्वारा लगाया गया सपोर्ट पोल भूमि स्वामी के लिए आफत बन गया है। यहां पर नए निर्माण का काम इस कारण से बाधित है। जमीन मालिक के आवेदन पर आवेदक द्वारा स्वयं खर्च की बात सामने आ रही है। बाउंड्रीवाल के भीतर बिजली कंपनी ने कुछ साल पहले अपनी लाइन के मामले में सपोर्ट पोल खड़ा कर दिया था। मौजूदा स्थिति में मकान स्वामी को नया निर्माण कराना है। उपरोक्त संरचना के कारण कामकाज में अड़ंगे आ रहे हैं। उसने दो बार इसके लिए सीएसईबी के स्थानीय अधिकारी को आवेदन किया और व्यवस्था को ठीक करने की मांग की लेकिन इसके कोई नतीजे नहीं आए। स्पोर्ट पोल को हटाया नहीं जा रहा है, जिससे मकान स्वामी की परेशानी बढ़ गई है।

Loading

Latest News

बाँकी मोगरा में निःशुल्क 80 घंटे का “ग्रेजुएट एम्प्लॉयेबिलिटी एन्हांसिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बाँकी मोगरा (कोरबा)। बांकी क्षेत्र के शिक्षित व प्रशिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोजगार योग्य बनाने की दिशा में राइज कंप्यूटर...

More Articles Like This