Monday, February 16, 2026

मजदूरी मांगने पर डंडे से पिटाई

Must Read

मजदूरी मांगने पर डंडे से पिटाई

कोरबा। उरगा क्षेत्र के ग्राम उमरेली में मजदूरी मांगने पर मजदूर से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में राजमिस्त्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि ग्राम उमरेली भाठापारा मंदिर चौक के पास राजेश सुर्यवंशी रहता है। मजदूरी करता है। वह राजमिस्त्री नवरतन के साथ काम करता है। गुरुवार को वह मजदूरी मांगने के लिए गया था। पीड़ित का आरोप है कि नवरतन ने 50 रुपए दिया और रुपए मांगने पर आरोपी ने डंडे से पिटाई कर दी। पुलिस ने मामले में मारपीट का केस दर्ज किया है।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This