Sunday, February 15, 2026

मजदूर कांग्रेस को फिर मिला 43 हजार कर्मचारियों के प्रतिनिधित्व का मौका

Must Read

मजदूर कांग्रेस को फिर मिला 43 हजार कर्मचारियों के प्रतिनिधित्व का मौका

 

कोरबा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर की ओर से मान्यता प्राप्त यूनियन के लिए 4, 5 व 6 दिसंबर को पूरे जोन स्तर पर मतदान हुआ था। इसमें 6 कर्मचारी संगठनों ने अपने-अपने बैनर तले प्रत्याशियों को उतारा था। तीन दिनों तक चली मतदान प्रक्रिया में नागपुर व रायपुर डिवीजन से 11-11 हजार तो बिलासपुर जोन से 21000 कर्मचारियों ने भाग लिया था। इन कर्मचारियों को अपना प्रतिनिधित्व चुनने कहा था। चुनाव मैदान में अखंड रेल कर्मचारी संघ, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ, रेल मजदूर यूनियन, साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस, श्रमिक यूनियन के साथ स्वतंत्र रेलवे बहुजन कर्मचारी यूनियन के प्रत्याशी आमने-सामने थे। हालांकि इस चुनाव से पहले ही कर्मचारियों ने अपना समर्थन एसईसीआर मजदूर कांग्रेस को देने की बात कहते रहे हैं। मतदान के बाद स्थिति साफ हो गई है। मतदान के बाद गुरुवार को मतगणना का कार्य पूरा कराया गया। देर शाम तक चली मतगणना के बाद एसईसीआर मजदूर कांग्रेस को एक बार फिर जीत हासिल हुई है। इस जीत के साथ ही एसईसीआर में कार्यरत 43000 कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने का फिर से मौका मिल गया है। चुनाव मैदान में रहे सभी प्रत्याशियों से सर्वाधिक मत पाने वाले इस संगठन को एसईसीआर से मान्यता मिल जाएगी। उल्लेखनीय है कि इसके पहले यह चुनाव वर्ष 2013 में हुआ था। 11 साल बाद हुए इस चुनाव में मजदूर कांग्रेस की जीत से यह साफ हो गया है कि यह यूनियन कर्मचारियों के हित के लिए काम करता रहा है और आगे भी करेगा।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This