Saturday, February 14, 2026

मड़वारानी स्टेशन में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन

Must Read

मड़वारानी स्टेशन में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन

कोरबा। मंडल संरक्षा विभाग बिलासपुर द्वारा संरक्षा कोटि के कर्मचारियों में बेहतर सजगता एवं संरक्षा के साथ कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने मड़वारानी स्टेशन में मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पांडे के मार्गदर्शन व वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी साकेत रंजन के निर्देशन पर संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में स्टेशन मास्टर, एसएसई, जेई, डीटीआई, पाइंटमैन, गेटमैन, टेक्निशियन, गेंगमैन सहित सभी विभागों के लगभग 75 रेल कर्मचारियों ने भाग लिया। संगोष्ठी में दुर्घटनाओं के संभावित कारणों पर चर्चा की गई तथा दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों एवं इस दौरान ली जाने वाली सावधानियों के बारे में भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इसके साथ ही सिग्नल एवं पाइंट्स खराब होने पर स्टेशन मास्टर के कर्तव्य, शंटिंग के दौरान ली जाने वाली सावधानियां, लोड स्टेबलिंग, इंटरलॉक तथा नान-इंटरलॉक प्वाइंट पर शंटिंग के दौरान ली जाने वाली सावधानियां, ओएचई ब्लाक के दौरान ली जाने वाली सावधानियां, रेल फ्रेक्चर तथा वेल्ड फ्रेक्चर की स्थिति में ट्रैक की सुरक्षा, कोल्ड वेदर पेट्रोलिंग, आपदा प्रबंधन भी चर्चा की गई। इसके अलावा संरक्षा सलाहकार पी के बघेल व संजय शर्मा के द्वारा फायर फाइटिंग एवं प्रथमोपचार करने का प्रशिक्षण दिया गया। संगोष्ठी में मुख्य मंडल परिचालन निरीक्षक एस एस प्रुष्टी द्वारा संरक्षा नियमों का पालन करते हुए अपने कार्यों का निष्पादन सर्तकता एवं सजगता के साथ करने की सलाह दी गई। साथ ही उन्होने कर्मचारियों को कार्य के दौरान शार्टकट विधि नहीं अपनाने तथा तय समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के प्रति जागरूक भी किया।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This