Thursday, February 26, 2026

मतगणना एजेंटों का आवेदन 30 से

Must Read

मतगणना एजेंटों का आवेदन 30 से

कोरबा। विधानसभा चुनाव के लिए चारों विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गणना 3 दिसंबर को आईटी कॉलेज झगरहा में की जाएगी। इसके लिए सभी राजनैतिक दलों के एजेंट भी मौजूद रहेंगे। एजेंट के लिए आवेदन की प्रक्रिया 30 नवंबर से शुरू होगी। मतगणना कार्य में नियुक्त गणना सुपरवाइजर, गणना सहायक, आयोग से अधिकृत व्यक्ति ड्यूटी में लगाए गए अधिकारी-कर्मचारी के साथ ही मतगणना अभिकर्ता को प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। सुबह 7 बजे तक सभी गणनाकर्ता अपने टेबल पर बैठ जाएंगे। सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए 14-14 टेबल लगाई जाएगी। इसके हिसाब से ही गणना एजेंट भी बैठेंगे।

Loading

Latest News

लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने भरी हुंकार, आईटीआई चौक में किया काम बंद हड़ताल

कोरबा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने आईटीआई चौक में धरना प्रदर्शन किया। लंबित मांगों को लेकर धरना दो दिवसीय धरना...

More Articles Like This