Wednesday, February 18, 2026

मतदाता जागरूकता टीम पहुंची पहाड़ी कोरवाओं के बीच, ट्रेकिंग कर पहुंचे गांव, किया गया जागरूक

Must Read

मतदाता जागरूकता टीम पहुंची पहाड़ी कोरवाओं के बीच, ट्रेकिंग कर पहुंचे गांव, किया गया जागरूक

कोरबा। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में जिला स्वीप नोडल अधिकारी विश्वदीप के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता टीम द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर शत प्रतिशत मतदान करने स्वीप प्लान अंतर्गत जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति – पहाड़ी कोरवा, पण्डो व बिरहोर के बीच बस्ती में पैदल यात्रा कर ट्रेकिंग करते हुए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। टीम प्रभारी अनिल रात्रे द्वारा बताया गया कि सुदूर जंगल में बसे ग्राम छाता सराई, कदम झरिया, हरदीमौह, जांमभाठा और सोनारी के 18 साल या ज्यादा उम्र के लोगों को मतदान करने जागरूक किया गया। अपने बीच मतदाता जागरूकता टीम को पाकर विशेष जनजाति के लोगों ने सरकार चुनने के शत-शत मतदान करने की आवश्यकता को समझा। रिपोर्ट के अनुसार विशेष पिछड़ी जनजातियों द्वारा बहुत कम संख्या में मतदान करते रहे हैं। जिसे लेकर जिला प्रशासन के निर्देशन में जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में उनके बीच पहुंचकर मतदान की प्रक्रिया को समझाया गया। यहां 18 साल पार कर चुके नए वोटर उत्साहित नजर आए। जिनकी शादी होकर नव बहू विवाहिता के रूप में ससुराल आने वाले बहू को भी मतदान करने प्रेरित किया गया। साथ ही सभी मतदाताओं को शत-शत मतदान हेतु शपथ दिलाया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार एवं स्वीप नोडल व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा विश्वदीप को धन्यवाद ज्ञापन देते हुए पहली बार बस्ती पहुंचकर आयोजित करने हेतु आभार व्यक्त किया।

Loading

Latest News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः...

More Articles Like This