Saturday, February 14, 2026

मदद के लिए पहुंचे वृद्ध पर हमला, बाइक में तोड़फोड़, दस दिन भी कार्रवाई नहीं, पीड़ित परिवार पहुंचा एसपी ऑफिस

Must Read

कोरबा। साप्ताहिक बाजार से लौट रहे ग्रामीण को मदद के लिए हाथ बढ़ाना महंगा पड़ गया। उसकी सड़क पर पड़े युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर बेरहमी से पिटाई कर दी। हद तो तब हो गई, जब वृद्ध के दोपहिया में भी तोड़फोड़ की गई। उन्होंने बीच बचाव करने पहुंचे एक अन्य युवक पर भी हमला कर दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने वृद्ध को इलाज के लिए अस्पताल दाखिल कराया। मामले में पुलिस ने मामूली धारा के तहत जुर्म तो दर्ज कर लिया, लेकिन दस दिन बीत जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं की। मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पाली थानांतर्गत रामाकछार बीहीटिहाईपारा में मदन लाल धनुहार 60 वर्ष निवास करता है। वह शुक्रवार को परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा था। उसने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत पत्र प्रस्तुत किया है। जिसके मुताबिक मदन लाल 3 फरवरी को अपने छोटे भाई के पुत्र परशुराम के साथ जटगा साप्ताहिक बाजार गया था। वे दोनों सामान की खरीदी कर रात लगभग 8 बजे घर लौट रहे थे। वे रामाकछार रीवादा जंगल में पहुंचे थे। इसी दौरान मदन लाल की नजर सड़क पर पड़े महिपाल नामक युवक पर पड़ी। उसके करीब ही सड़क में रायसिंह नामक युवक खड़ा था। किसी अनहोनी के भय से मदनलाल ने बाइक रोक दी। वह मदद के लिए महिपाल के समीप जा पहुंचा। उसके सड़क पर सोने की वजह पूछते ही महिपाल उठ खड़ा हुआ। उसने रायसिंह के साथ मिलकर वृद्ध की पिटाई शुरू कर दी। उनकी धक्का मुक्की व मारपीट से वृद्ध जमीन पर जा गिरा। इस बीच दोनों युवक ने उसके ऊपर बाइक को गिरा तोड़फोड़ करने लगे। अपने बड़े पिता की पिटाई होते देख परशुराम बीच बचाव करने पहुंचा तो बदमाशों ने उस पर भी हमला कर दिया। किसी तरह जान बचाकर परशुराम गांव पहुंचा। उसने घटना की जानकारी वृद्ध के पुत्र इंद्रजीत को दी। वह कुछ ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचा तो वृद्ध खून से लथपथ पड़ा था। उसके सिर, पीट, पैर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थी। उसे आनन फानन पाली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया। साथ ही इंद्रजीत ने थाना पहुंचकर मामले में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गाली गलौच कर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का अपराध दर्ज तो कर लिया, लेकिन घटना को दस दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित परिवार ने शिकायत पत्र में उल्लेख किया है कि कार्रवाई नहीं होने से आरोपियों के हौसले बुलंद है, जिससे वृद्ध और उसके परिवार डरा सहमा है। उन्होंने वाहन जानलेवा हमला और दोपहिया में तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की

है।

 

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This