मनोज शर्मा बने भाजपा जिला अध्यक्ष, भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से मनोज शर्मा को कोरबा जिला भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया है। वही मनोज शर्मा इससे पहले किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष के रूप में पार्टी में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं।साथ ही, वे दीपका नगर पालिका के अध्यक्ष के रूप में भी अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन कर चुके हैं। मनोज शर्मा की नई जिम्मेदारी को पार्टी की एक रणनीतिक पहल के रूप में देखा जा रहा है, जो जमीनी स्तर पर संगठन को और सशक्त बनाएगी। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रहते हुए उन्होंने किसानों के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया और पार्टी के ग्रामीण क्षेत्र में समर्थन को मजबूत किया। इस नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी को उम्मीद है कि उनके अनुभव और संगठनात्मक कौशल से कोरबा जिले में भाजपा का प्रदर्शन और बेहतर होगा। मनोज शर्मा ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के विकास और कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। वही कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोरबा जिला चुनाव प्रभारी राजा पांडे, छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, रामपुर पूर्व विधायक ननकी राम कंवर, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, भाजपा प्रदेश मंत्री विकास महतो, पूर्व विधायक पालीतानाखार रामदयाल उइके, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र पांडे, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, भाजयुमो प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा,भाजयुमो महामंत्री नरेंद्र देवांगन, भाजपा महामंत्री द्वय संतोष देवांगन टिकेश्वर राठिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
![]()




























