Friday, February 6, 2026

मरवाही जंगल से फिर हुई हाथी की वापसी, बस्ती में घुसकर मकानों को किया ध्वस्त

Must Read

मरवाही जंगल से फिर हुई हाथी की वापसी, बस्ती में घुसकर मकानों को किया ध्वस्त

कोरबा। जिले के कटघोरा वनमंडल अंतर्गत पसान रेंज में मौजूद उत्पाती हाथी को वन विभाग की टीम ने बीती रात खदेडकऱ पड़ोसी जीपीएम जिले के मरवाही जंगल भेज दिया था, लेकिन वह तडक़े फिर वापस आ गया। बताया जाता है कि उत्पाती दंतैल ने वहां पहुंचते ही उत्पात मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान उसने गुल्लीडांड व रूमगा नामक गांव की बस्ती में घुसकर वहां चार ग्रामीणों के घरों को तोड़ दिया और फिर वापस पसान रेंज का रूख करते हुए लौट गया। दंतैल हाथी को सुबह तराईनार के कोसाबाड़ी में विचरण करते हुए देखा गया और इसकी सूचना वन विभाग को दी गई, जिस पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचकर दंतैल की निगरानी में जुट गया। वन विभाग द्वारा तराईनार व आसपास के गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क करने का काम भी शुरू कर दिया गया है। इससे पहले इस दंतैल हाथी ने क्षेत्र में लगातार उत्पात मचाकर वन विभाग व ग्रामीणों के नाक में दम कर रखा था। दंतैल ने विभिन्न गांवों में पहुंचकर घरों को तोडऩे के साथ ही फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचाया था। दंतैल के फिर लौटने से ग्रामीणों में जहां दहशत व्याप्त हो गया है वहीं वन विभाग की चिंता भी बढ़ गई है।

Loading

Latest News

बाँकी मोगरा में निःशुल्क 80 घंटे का “ग्रेजुएट एम्प्लॉयेबिलिटी एन्हांसिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बाँकी मोगरा (कोरबा)। बांकी क्षेत्र के शिक्षित व प्रशिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोजगार योग्य बनाने की दिशा में राइज कंप्यूटर...

More Articles Like This