मरीज का परिजन हुआ लूट का शिकार
कोरबा। जिले में अपराधियों की सक्रियता बढ़ गई है। अपराधियों द्वारा लगातार वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। इस कड़ी में मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज के परिजन के साथ मारपीट कर लूटपाट की घटना सामने आई है। बाइक सवार युवक ने घटना को अंजाम दिया है। राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले पहाड़ी कोरवा को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उसके साथ परिजन भी देखरेख के लिए पहुंचे है। एक परिजन सिविल लाइन थाना अंतर्गत पोैड़ी बहार मार्ग की ओर जा रहा था। जहां उसके साथ घटना को अंजाम दिया गया। इसकी सूचना डायल 112 को दी गई। बताया जा रहा है कि पहाड़ी कोरवा की बहु का अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद घर जाने की तैयारी कर रहे थे। लूट की घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मचा रहा। पुलिस ने नाकेबंदी कर आरोपी की धरपकड़ की कोशिश तेज कर दी है।
![]()




























