Thursday, February 12, 2026

मरीज की मौत, लापरवाही का आरोप लगाकर निजी अस्पताल में परिजनों ने किया बवाल 

Must Read

मरीज की मौत, लापरवाही का आरोप लगाकर निजी अस्पताल में परिजनों ने किया बवाल

कोरबा। कोसाबाड़ी स्थित निजी अस्पताल में उस समय बवाल मच गया, जब ईलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो गई। उसे लो बीपी की समस्या होने पर भर्ती कराया गया था। परिजन मरीज की मौत के बाद आक्रोशित हो गए। उन्होंने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह परिजनों को शांत कराया। मामले में वैधानिक कार्रवाई उपरांत मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है। मानिकपुर पुलिस चौकी अंतर्गत दादर खुर्द में सत्यनारायण पटेल 55 साल निवास करता था। उसकी तबीयत गुरूवार को बिगड़ गई। परिजनों ने इलाज के लिए निहारिका क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां तीन दिनों तक उपचार चलता रहा। उसे शनिवार की रात करीब 12 बजे कोसाबाड़ी के समीप निजी चिकित्सायल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा था। मंगलवार की सुबह ईलाज के दौरान सत्यनारायण की मौत हो गई। इसकी भनक लगते ही परिजन आक्रोशित हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही अन्य ग्रामीण भी अस्पताल जा पहुंचे। परिजनो का कहना था कि डॉक्टर ने इलाज में लापरवाही की है। उन्हें मरीज के पास जाने नही दिया गया। कर्मचारियों का बर्ताव भी ठीक नही था। दूसरी ओर डॉक्टर ने अपने स्टाफ से हाथा पाई का आरोप लगाया। घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह परिजनों को समझाईश देकर शांत कराया। इसके साथ ही मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले में जांच उपरांत ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This