Thursday, February 26, 2026

मवेशियों का सडक़ों पर डेरा, हादसे का खतरा

Must Read

मवेशियों का सडक़ों पर डेरा, हादसे का खतरा

कोरबा। मानसून ने अभी दस्तक भी नहीं दी और लापरवाह मालिकों ने मवेशियों को सडक़ छोडऩा शुरू कर दिया है। शहर के मुख्य मार्गों पर मवेशी डेरा डाल रहे हैं। जबकि शहर के अधिकांश मार्गों में अंधेरा पसरा रहता है। इस बीच मुख्य मार्ग पर मवेशियों के खड़े रहने से हादसे का खतरा बना हुआ है। पावर हाउस रोड, सर्वमंगला रोड, बुधवारी, घंटाघर, एमपी नगर, मुड़ापार पर बड़ी संख्या में मवेशी बीच सडक़ पर खड़े रहते हैं। कुछ ही दूरी पर मोड़ है। यह स्थिति पिछले एक सप्ताह से बनी हुई है। बावजूद मवेशी मालिकों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। निगम के काउ क्रेचर का पता नहीं है।

Loading

Latest News

लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने भरी हुंकार, आईटीआई चौक में किया काम बंद हड़ताल

कोरबा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने आईटीआई चौक में धरना प्रदर्शन किया। लंबित मांगों को लेकर धरना दो दिवसीय धरना...

More Articles Like This